बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

फैजुल्लागंज क्षेत्र की दुर्गापुरी कॉलोनी में बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श, दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। आयोजन के दौरान आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिनका 54 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार, कुल 142 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और डॉक्टरों से परामर्श लिया। लाभार्थियों में कृष्ण शुक्ला (60) को बीपी-शुगर की दवा, श्याम लाल (65) को बीपी-शुगर की दवा, विनय (25) को सर्दी-जुकाम की दवा तथा रितु (24) को आंखों की समस्या के लिए चश्मा प्रदान किया गया।

इसके अलावा राम देवी, रेणु दीक्षित, शैल देवी, रेनू पांडे, कांति, गीता सहित कई अन्य लोगों को भी मुफ्त जांच और दवा का लाभ मिला। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल की टीम का आभार जताया। डॉक्टरों ने भी लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.