शाहनवाज-अनामिका विवाद में नया मोड़! महिला आयोग की भी हुई एंट्री

कहते हैं ना कि इश्क में लोग कसमें-वादे खाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जो खौफनाक खेल खेला गया, उसे देखकर रूह कांप जाएगी! क्या कोई किसी की मोहब्बत में इतना अंधा और दरिंदा हो सकता है कि अपनी ही प्रेमिका को कार के बोनट पर लटकाकर सड़कों पर घसीटे और बेरहमी से कुचलने की कोशिश करे? जी हाँ, जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने हुआ यह तथाकथित 'हिट एंड रन' का मामला अब एक बहुत बड़े और खौफनाक षड्यंत्र में बदल चुका है। नाम बदलने का खेल, धोखेबाजी का जाल और ऊपर से 'लव जिहाद' का एंगल...इस सनसनीखेज कहानी ने पूरे यूपी की सियासत और पुलिस महकमे में भूचाल ला दिया है! तो आखिर उस सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने हुआ क्या था? आइए, आपको बताते हैं पूरी कहानी....

दरअसल, घटना 16 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे की है। लखनऊ के मशहूर जनेश्वर मिश्र पार्क के पास अनामिका अपनी बहन और बुआ के साथ पहुँची थी। आरोप है कि वहीं पर शाहनवाज अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ एक चाय की टपरी पर मौजूद था। जब अनामिका की नजर उस पर पड़ी, तो उसने विरोध जताया। बस यहीं से बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। अनामिका को तब पता चला कि जिस शख्स को वह एक साल से यश ठाकुर समझकर बेइंतहा मोहब्बत कर रही थी, उसका असली नाम शाहनवाज है! वहीं जब पीड़िता ने आरोपी से सवाल-जवाब किए और कार रोकने की कोशिश की, तो शाहनवाज ने अपनी दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उसने कार को रोकने के बजाय पूरी रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनामिका सीधे कार के बोनट पर जा गिरी और वाइपर पकड़कर अपनी जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही। आरोपी ने उसे करीब 200 से 300 मीटर तक सड़क पर घसीटा। आसपास की भीड़ ने कार रोकने के लिए पत्थर भी फेंके, लेकिन शाहनवाज दिल दहला देने वाली इस हरकत को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वहीं इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है।

वहीं घटना के बाद घायल युवती का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए और वाहन की पहचान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की गई। पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में दानिश की भूमिका को लेकर भी जांच चल रही है। पीड़िता की शिकायत पर गोमतीनगर विस्तार थाने में शाहनवाज अली और दानिश के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, FIR में BNS की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास और धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों के बीच संबंधों को लेकर बातचीत होती दिख रही है। आपको बता दें जहां इस वीडियो में एक तरफ पीड़िता इसे धोखा और जबरन दबाव बता रही है, वहीं शुरुआती बयानों में आरोपी इसे आपसी विवाद और कॉलीग होने की बात कह रहा है। हालांकि, पुलिस हर एक एंगल, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है। 

वहीं दूसरी तरफ अब इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की भी एंट्री हो चुकी है। जी हां पीड़िता ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से मुलाकात कर अपनी बात रखी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था और इसी विवाद के बीच उसके साथ यह घटना हुई। अपर्णा यादव ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक मामूली 'हिट एंड रन' का केस नहीं है, बल्कि इसके तार बहुत गहरे हैं। महिला आयोग ने इसे प्रथम दृष्टया 'लव जिहाद' का मामला करार दिया है और दोषियों पर कड़े से कड़ा एक्शन लेने की बात कही है। 

तो देखा आपने! कैसे एक धोखे की नींव पर खड़ा रिश्ता खून-खराबे और दरिंदगी तक आ पहुँचा। प्यार के नाम पर पहचान छिपाने का यह खेल न सिर्फ एक लड़की की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सवालिया निशान है। पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे तो पहुँचा दिया है, लेकिन इस पूरे मामले ने कई चेहरों से नकाब उतार दिए हैं। अब जांच ये तय करेगी कि उस सुबह आखिर विवाद की असली वजह क्या थी, आरोपी की भूमिका क्या थी और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस पूरे मामले की तस्वीर और साफ होगी। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.