रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही निलंबित, सोशल मीडिया पर वीडियो-ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी में पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने के आरोप का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रहीमाबाद थाने में तैनात आरक्षी प्रेम नारायण पर रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़ी वीडियो और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

बुधवार को जारी पुलिस मीडिया अपडेट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो क्लिप का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तरी, लखनऊ कमिश्नरेट ने आरोपी आरक्षी प्रेम नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामले की प्रारंभिक जांच एसीपी मलिहाबाद को सौंपी गई है। साथ ही संबंधित आरक्षी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। अब जांच के बाद रिश्वत लेने के आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.