लैंड पॉलिसी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, किसानों के साथ खड़े रहने का संकल्प

लुधियाना : किदवई नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला अध्यक्ष के दिशानिर्देशों पर लैंड पॉलिसी के विरोध में इस्लाम गंज पुली पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुनील माफिक (प्रभारी, किदवई नगर मंडल), गुरदीप सिंह नीटू (पूर्व पार्षद), और संजय खटक (जनरल सेक्रेटरी, किदवई नगर मंडल) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार की नई लैंड पॉलिसी को किसानों के साथ अन्याय करार दिया और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी और उन्हें किसी भी अन्याय का शिकार नहीं होने देगी।
इस अवसर पर बंसी लाल सांखला, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, पवन नय्यर, गुरमीत सिंह गीता, गोविंद चंदेल, रामपाल जी, तुलसी दास जी, शंकर लाल जोया, सुभाष कुमार, राजिंदर बामनिया, हंसराज खत्री, सुमित बामनिया, मगंतू खन्ना, राजिंदर इंदौरा, प्रतीक खटक, जीतू बागड़ी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में सरकार से इस नीति को वापस लेने की मांग की और किसानों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर : विकास निर्वाण

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.