हबीब गंज में आग से क्षतिग्रस्त घर के लिए गुरदेव शर्मा देबी ने एक लाख रुपये दिए

लुधियाना : स्थानीय हबीब गंज मोहल्ला हल्का सेंट्रल में विजय कुमार के घर में रात को भीषण आग लग गई और घर का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर इलाका पार्षद मुकेश खत्री और पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, हल्का प्रभारी गुरदेव शर्मा देबी के साथ मौके पर पहुँचे और परिवार को सांत्वना दी। देबी ने अपनी जेब से एक लाख रुपये दिए और अन्य माध्यमों से भी मदद का आश्वासन दिया। यह राशि विजय की माँ मुन्नी देवी को दी गई। इस अवसर पर अश्विनी टंडन,  राजेश, ऋषि, सतनाम सिंह सेठी और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। 

रिपोर्टर : विकास निर्वाण 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.