बदले की भावना से ग्रस्त हो चुकी है, बदलाव के नाम पर सतासीन हुई आप सरकार : देबी
लुधियाना - पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि बदलाव के नाम पर सत्ता में आई आप सरकार अब पूरी तरह बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार जनहित के मुद्दों को हल करने में विफल साबित हुई है सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हाल में आप छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सांसद राजिन्द्र गुप्ता की फैक्टरी में प्रदूषण विभाग की रेड व बीते कल सांसद संदीप पाठक पर दर्ज दो ए.एफ.आई दर्ज करने की खबरों से मिलता है। पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए देबी ने कहा राज्य के व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने में व्यस्त है। चुनावों के दौरान आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल के लोगों से किए गए बड़े-बड़े वायदे केवल घोषणाओं तक सीमित होकर रह गए हैं। बेरोजगारी, नशा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल रही। पंजाब की जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली को समझ चुकी है आने वाले समय में लोग इसका जवाब देंगे। उन्होने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों पर दबाव लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। भाजपा हमेशा जनता की आवाज उठाती रहेगी और पंजाब के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
रिपोर्टर - विकास निर्वाण


No Previous Comments found.