थाना मदनापुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम द्वारा हत्या की घटना का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को. किया गिरफ्तार।

शाहजहांपुर :  दिनेश पुत्र रामसरन निवासी ग्राम चन्दपुर, थाना मदनापुर,  शाहजहाँपुर द्वारा थाना मदनापुर पर लिखित तहरीर दीं  जिसमें उन्होंने बताया  कि अभियुक्त  रामवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम रामनगर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर की सह एवं षड्यंत्र के तहत उसके भाई हरिओम पुत्र रामसरन की हत्या कर दी गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मदनापुर पर अभियोग  पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।उक्त अभियोग की विवेचना,का तथ्यों के आधार पर सर्विलांस से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त अभिषेक पुत्र सुरेश निवासी ग्राम चन्दपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर की घटना में संलिप्तता साबित हुई। इसी क्रम में आज दिनांक 10.05.2026 को थाना मदनापुर पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान  सूचना के आधार पर अभियुक्त अभिषेक को चन्दोखा तिराहे के पास से समय प्रातःकरीब आठ बजे बजे  गिरफ्तार किया गया।   गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक पुत्र सुरेश निवासी ग्राम चन्दपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर ने बताया कि वह अपने गांव की एक युवती से प्रेम करता था तथा वर्ष 2024 से दोनों के मध्य बातचीत हो रही थी। वह उक्त युवती से विवाह करना चाहता था, किन्तु आजीविका के सिलसिले में उसके चण्डीगढ़ चले जाने के बाद मृतक हरिओम द्वारा उसकी प्रेमिका से बातचीत की जाने लगी। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो वह सात मई को चण्डीगढ़ से वापस अपने गांव आया तथा मृतक हरिओम को समझाया कि वह उसकी प्रेमिका से दूरी बनाए रखे, क्योंकि वह अभी भी उससे विवाह करने के लिए तैयार है, किन्तु मृतक द्वारा उसकी बात को अनसुना करते हुए लगातार बातचीत जारी रखी गई। अभियुक्त ने बताया कि उसे जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 07.05.2026 को मृतक हरिओम उसकी प्रेमिका को मिलने के लिए बुला रहा है। इसी कारण उसने उसी दिन सुबह से ही मृतक हरिओम से फोन पर बातचीत शुरू की तथा उसे बातों में फंसाकर गुरूराज सिंह के यूकेलिप्टिस के बाग में बुला लिया। घटना वाले दिन वर्षा हो रही थी, इसलिए वह चादर ओढ़कर मौके पर पहुंचा तथा चादर में लोहे की पाइप छिपाकर ले गया था। अभियुक्त ने बताया कि मृतक के मौके पर आने पर उसने एक बार पुनः उसे अपनी प्रेमिका से दूर रहने के लिए कहा, किन्तु मृतक द्वारा उसकी प्रेमिका के संबंध में अपमानजनक शब्द कहे गए, जिससे वह अत्यधिक आक्रोशित हो गया। आवेश में आकर उसने अपने पास मौजूद लोहे की पाइप से मृतक हरिओम के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। इसके उपरांत उसने मृतक के सीने पर बैठकर लोहे की पाइप से उसके सिर पर कई बार प्रहार किये जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
 हत्या की घटना का खुलासा करने में मदनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक  विश्वजीत प्रताप सिंह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी श्री मनोज कुमार गौतम उप निरी0लालबहादुर सिंह, का0 रोनिश कुमार, का0 आकाश कुमार का0 भानु प्रताप सिंह,आदि का सहयोग रहा
 
रिपोर्टर : महेश दिवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.