मधुबाला बायोपिक में सारा अर्जुन फाइनल, संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे फिल्म, OTT पर होगी रिलीज

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. कई नामों की अटकलों के बाद अब मेकर्स ने मुख्य भूमिका के लिए सारा अर्जुन को फाइनल कर लिया है.

सारा अर्जुन बनीं मधुबाला का चेहरा:

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन अब इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक में मधुबाला का किरदार निभाएंगी. उन्होंने इस रोल के लिए अपने लुक में बदलाव भी शुरू कर दिए हैं और तैयारी तेज कर दी है.

भंसाली का प्रोडक्शन, जसमीत रीन करेंगी निर्देशन:

इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर Sanjay Leela Bhansali प्रोड्यूस करेंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी जसमीत के. रीन संभालेंगी, जिन्होंने ‘डार्लिंग्स’ से निर्देशन की शुरुआत की थी. पहले बजट के कारण प्रोजेक्ट रुका था, लेकिन अब यह फिर से पटरी पर लौट आया है.

कास्टिंग और प्रोजेक्ट डिटेल्स:

फिल्म में दिलीप कुमार और किशोर कुमार जैसे किरदारों के लिए भी कास्टिंग चल रही है। इससे पहले कियारा आडवाणी, शरवरी वाघ और अनीत पड्डा जैसे नामों पर चर्चा रही थी, लेकिन अब सारा अर्जुन का नाम फाइनल माना जा रहा है.

OTT रिलीज की तैयारी:

खबरों के मुताबिक, यह बायोपिक सिनेमाघरों के बजाय सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
यह फिल्म जुलाई 2026 से प्रोडक्शन में जाने की संभावना है और दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह बना हुआ है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.