अपहरण मामले के फरार आरोपित के घर पुलिस ने चस्पां किया इश्तेहार
मधुबनी : लौकहा थाना पुलिस ने रविवार शाम लौकहा बाजार स्थित पासवान टोला में अपहरण मामले के फरार आरोपित प्रकाश पासवान के घर इश्तेहार चस्पां किया। पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इसकी सार्वजनिक घोषणा भी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल पासवान का पुत्र प्रकाश पासवान लंबे समय से फरार चल रहा था। माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें।
रिपोर्टर : इज़हार
No Previous Comments found.