प्रमुख और उप प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव गिरा

मधुबनी :   प्रमुख और उप प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव गिरा, दोनों की कुर्सी रही बरकरार (मधुबनी)बिस्फी प्रखंड में दो सप्ताह से प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही खींचातान शुक्रवार को समाप्त हो गई। एक बार फिर प्रमुख और उपप्रमुख की दोनों की ही कुर्सियां बच गई। 3 जनवरी को चंद्र लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर 9 जा दिन बाद शुक्रवार को प्रशासनिक यत स्तर से मत विभाजन को लेकर पूरी के तैयारियां कर ली गई थी। सुरक्षा का नम भी इंतजाम किया गया था, लेकिन बोन निर्धारित समय तक केवल 3 पंचायत में समिति सदस्य ही चर्चा के लिए पहुंच न पाए, जिसके बाद प्रमुख रीता कुमारी की और उप प्रमुख इसराइल की कुर्सी उन बरकरार रह गई। काफी गहमा-गहमी चत एवं कड़ी सुरक्षा के बीच पर्यवेक्षक बक एसडीएम मनीषा कुमारी की देखरेख थत में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी कि थी। लेकिन बुलायी गयी विशेष बैठक ता में केवल उमेश यादव, रंजीत के यादव, मो इरशाद केवल तीन रे। पंचायत समिति सदस्य ही आये। हाल इस कारण प्रमुख रीता कुमारी व झा उप प्रमुख मो इसराइल के विरुद्ध चत लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद ने बताया कि 3 जनवरी को पंचायत समिति सदस्य उमेश यादव के द्वारा प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वाश प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया गया था। इसी को लेकर पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलायी गयी थी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए 20 सदस्यों की जरूरत थी। जिसमें केवल तीन सदस्य ही मौजूद रहे। इस कारण अविश्वास का प्रस्ताव खारिज हो गया। प्रमुख रीता कुमारी ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर पंचायत समिति सदस्यों एवं अपने समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि यह विकास की जीत है। जीत के बाद प्रमुख व उप प्रमुख का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि प्रमुख एवं उप प्रमुख के जीत के सूत्रधार स्थानीय राजद के एक कार्यकर्ता रहे। जिन्होंने 30 से अधिक पंचायत समिति सदस्यों को प्रमुख के पक्ष में गोलबंद करने में सफल रहे। सभी प्रमुख समर्थक पंचायत समिति सदस्यों को 15 दिसम्बर से ही नेपाल के एक पर्यटक स्थल पर रखा गया था। मौके पर आरिफ जिलानी अंबर, प्रमोद महाजन, मदन यादव, मुकेश पासवान, कृष्ण मोहन शर्मा, वसंत यादव, रामप्रसाद यादव, मदन सहनी, मुन्ना यादव, विभा देवी सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्टर : रहमत अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.