विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण

महाराजगंज। निचलौल विकासखंड के ग्राम सभा घोड़नर स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुनंदा देवी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार यादव, अमन पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

रिपोर्टर: अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.