आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

महाराजगंज : आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत,भाषण,कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और उनके त्याग को याद करते हुए देश की एकता,अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें, अनुशासन का पालन करें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें।विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल झंडा फहराने और कार्यक्रम करने का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है।देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है।युवा पीढ़ी ईमानदारी, मेहनत, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़े तो भारत को और मजबूत एवं विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : इरफ़ान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.