अभिषेक मद्धेशिया ने प्रदेश में सातवां,मंडल और जिले में पहला स्थान

महाराजगंज : यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर कक्षा में रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल के छात्र अभिषेक मद्धेशिया ने प्रदेश में सातवां, मंडल और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। उसने 500 अंक में 478 अंक हासिल किया है जो 95.60 प्रतिशत है। इंटर में उसका गणित,भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान मुख्य विषय रहा है। वह आगे बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद केंद्रीय सेवा में जाने के लिए एसएससी स्नातक स्तर की परीक्षाओं की तैयारी करने का लक्ष्य बनाया है। अभिषेक निचलौल कस्बा से सटे ओबरी गांव का निवासी है। उसके पिता ब्रह्मानंद मद्धेशिया गांव के एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। उसकी माता माया देवी गृहिणी हैं। बातचीत में उसने बताया कि कक्षा की पढ़ाई के बाद वह कोचिंग करता था और घर पर पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करता है। 

रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.