योग और प्रयोग पर कार्यशाला आयोजित

महाराजगंज : स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा योग और प्रयोग से संबंधित कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें योग को आत्मा एवं परमात्मा से जोड़कर कैसे शारीरिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त किया जा सकता है? इसे विस्तार से बताया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिसवा शाखा में गुरूवार को त्रिपुर कोयम्बटूर से पधारे एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ अनिल पांडेय ने योग और योग के प्रयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास में सर्वप्रथम अपनी आत्मा को प्रकाश रूपी ज्योति बिंदु से जोड़ना चाहिए और परमपिता से सीधे कनेक्ट होकर मन की कलुषिता को दूर फेंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में योग बहुत जरूरी है योग का अर्थ जोड़ना होता है, योग के माध्यम से हम शरीर को स्वस्थ मन को तंदुरूस्त रख सकते हैं, योग से आत्मा को परमात्मा से जोड़ सकते हैं। योग के अभ्यास से शारीरिक और मानसिक रोग नष्ट हो जाते हैं। कर्मेंद्रियां शीतल एवं शांत हो जाती है। मनुष्य ईश्वर को प्राप्त कर स्वर्गीय सुख को प्राप्त करता है। इस दौरान सोमनाथ चौरसिया, एनबी पाल, ब्रह्मकुमारी मनोज, अमृता, पूनम, गायत्री, संजय, सुनीता, रीना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया
No Previous Comments found.