रक्षाबंधन पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी, सुरक्षा के प्रति जताया विश्वास

महराजगंज  : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को मलवेरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्राएं अपने शिक्षकों संग कोठीभार थाना पहुँचीं। छात्राओं ने थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाया।विद्यालय की प्रबंधक शुभ्रा जायसवाल के नेतृत्व में पहुँची छात्राओं ने सर्वप्रथम थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह को राखी बाँधी, फिर अन्य पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर भी रक्षा सूत्र बाँधकर सौहार्द और सुरक्षा के भाव को और प्रगाढ़ किया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। बच्चों से मिला यह प्रेम और विश्वास हमारे लिए गर्व की बात है।" राखी बाँधने के उपरांत छात्राओं ने मिठाइयाँ भी वितरित कीं। इस भावनात्मक माहौल में भाईचारे का संदेश पूरे थाने परिसर में गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में दीवान प्रभात कुमार राय, सिपाही सतीशचंद यादव, दीपक यादव, रजनीश सिंह, संदीप कुशवाहा, पिंकी सहानी, वंदना मिश्रा सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।विद्यालय की ओर से अध्यापक श्याम बिहारी, आज़ाद अंसारी, जवाहर लाल प्रजापति, अनुराधा यादव और सत्या जायसवाल भी मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं ने पुलिस विभाग को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.