आर.सी. सेंट्रल एकेडमी के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण

महाराजगंज : चिउटहां स्थित आर.सी. सेंट्रल एकेडमी के बच्चों ने विद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के तहत गोरखपुर के प्रमुख स्थलों का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पाठ्यपुस्तकों से अलावा वास्तविक अनुभवों से अवगत कराना और उनके ज्ञान का विस्तार करना था।

शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर और इसकी ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात बच्चों ने चिड़ियाघर का भ्रमण किया। यहां विभिन्न दुर्लभ तथा आकर्षक वन्यजीवों को देखकर बच्चों में विज्ञान और पर्यावरण के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई।
भ्रमण का सबसे रोमांचक पड़ाव नौका विहार रहा। शांत जल पर नौका की सैर करते हुए बच्चों ने प्रकृति की सुंदरता का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान बच्चे उत्साह से भरे दिखाई दिए और उन्होंने नए अनुभवों को अपने जीवन की यादगार सीख बताया।
भ्रमण में विद्यालय के प्रबंधक एस.डी. गिरी तथा उपस्थित अध्यापक लक्ष्मण यादव, रुपेश यादव, राजाराम कुशवाहा, विष्णु दयाल गिरी, विजयलक्ष्मी शर्मा, रीतु गुप्ता, संजू यादव, सपना सिंह, सावित्री एवं मीना बच्चों के साथ रहे और पूरे कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से किया।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों की जिज्ञासा, सामाजिक समझ और आत्मविश्वास को बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। शिक्षकों और बच्चों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.