चंद्रपुर मे फिर एक बार पठानपुरा एरिया मे जंगली भालू की दहशत
महाराष्ट्र : चंद्रपुर जिले मे 5 दिसंबर को चंद्रपुर के जाने माने पठानपुरा परिसर में अंधेरी रात के समय मसीहा लॉन के पास एक भालू घूमता हुआ लोगों को नजर आया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहा के स्थानीय निवासियों और आस पास के इलाको के लोगों में दहशत और डर का माहोल फैला हुआ है, बच्चे और महिलाएं घरों से बाहर नही जा पा रहे है।स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है, ताकि इस जंगली जानवर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
भालू करीब रात 11 बजे मसीहा लॉन के पीछे वाले जंगली परिसर से निकलकर सामने सड़क की ओर आ गया। इस इलाके मे हमेशा लोगो का आना जाना लगा रहता है, जहां रोज सैकड़ों लोग घूमते हैं। अगर वक़्त रहते कार्रवाई न हुई तो कोई बड़ा हादसा होने की संभावना निकल कर सामने आती है।"
पठानपुरा का परिसर, जंगलों से सटा हुआ है। बढ़ते शहरीकरण और जंगलों की कटाई के कारण ऐसे जंगली जानवर अक्सर मानव बस्तियों में घुस आते हैं। पिछले कुछ महीनों में ही जिले में भालू और तेंदुए की दहशत की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा के लिए क्या कोई समग्र योजना है? चंद्रपुर जिले में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करने की जरूरत है। फिलहाल, पठानपुरा में तनाव का माहौल बना हुआ है,।
रिपोर्टर : अजय एस दुबे

No Previous Comments found.