मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

महाराजगंज : सिसवा नगर पालिका के सुभाष नगर वार्ड स्थित आदर्श शंकर शिशु विद्यालय परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज–5 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर थाना कोठीभार की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को सामाजिक अपराधों के साथ-साथ बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने 1090, 112, 181, 102, 108, 1930 और 1098 नंबरों की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना जैसी महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति सजग बनाना रहा। जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी, महिला उपनिरीक्षक लक्की पटेल तथा महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.