पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

महाराजगंज : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर माननीय पंकज चौधरी जी के मनोनयन से प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को संगठन को नई दिशा देने वाला और उसे और अधिक मजबूत करने वाला कदम बताया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश परिषद के क्षेत्रीय महामंत्री (एसटी मोर्चा) धर्मनाथ खरवार ने कहा कि माननीय पंकज चौधरी जी का लंबा संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह सक्षम बनाती है। उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी।

धर्मनाथ खरवार ने कहा कि माननीय पंकज चौधरी जी के साथ उन्हें लंबे समय से कार्य करने का अवसर मिला है। विद्यार्थी परिषद के समय से ही उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी वर्ष 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगा।

अंत में धर्मनाथ खरवार ने माननीय पंकज चौधरी जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल और प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.