रामअवध चौरसिया को गन्ना उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया

महाराजगंज : जनपद के सिसवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सबाय उत्तर गुरली निवासी किसान रामअवध चौरसिया को गन्ना उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित क्षेत्रीय गन्ना प्रतियोगिता (पेराई सत्र 2024–25) में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में रामअवध ने अपने खेत में उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से गन्ने की खेती कर 1130 कुंतल प्रति हेक्टेयर की शानदार उपज प्राप्त की। इस उत्कृष्ट उत्पादन के लिए उन्हें ₹5000 नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों ने किसान की मेहनत, अनुशासन और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि उन्नत बीज, समय पर सिंचाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग और कीट प्रबंधन से गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

क्षेत्र के किसानों ने रामअवध को बधाई देते हुए इसे पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।


 रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.