देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

महाराजगंज : सिसवा बाजार में सिसवा युवा संगठन द्वारा शनिवार को देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 800 मीटर लंबा तिरंगा लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। यात्रा से पूर्व संगठन की ओर से साढ़े तीन कुंतल समोसे बनवाकर श्रद्धालुओं व लोगों में वितरण किया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैन्यूनियन कार्यालय परिसर में हुआ, जहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवेंद्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह तथा आरपीआईसी स्कूल के निदेशक डॉ. पंकज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संगठन के नवीन तिवारी और रितेश सोनी ने मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद आरपीआईसी स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज, चौखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, रामकिशन मेमोरियल स्कूल, कलाकृति डांस स्कूल, केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, आईडियल एसएस पब्लिक स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल, एनटी पब्लिक स्कूल सहित दर्जनों विद्यालयों के बच्चों और युवाओं की टीम ने 800 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा प्रारंभ की।

तिरंगा यात्रा नगर के अमरपुरवा, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, ईस्टेट चौक, सब्जी मंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सायर देवी स्थान रोड, फलमंडी, श्रीश्याम मंदिर एवं रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए गुजरी। यात्रा का समापन गोपाल नगर तिराहे पर हुआ।

यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत देशभक्ति गीतों और लघु एकांकी की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने लोगों को खूब आकर्षित किया।

इस आयोजन में देवेंद्र शुक्ला, विवेक चौरसिया, जितेंद्र वर्मा, उमाशंकर जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, अंकित लाठ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और युवा उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, एकता और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.