श्री हनुमान मंदिर गौरा निपनिया का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा

महराजगंज : निचलौल क्षेत्र के गौरा निपनिया स्थित श्री हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत अखंड हरिकीर्तन एवं विशाल जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा।

आयोजन की शुरुआत 02 फरवरी 2026 (सोमवार) को शुभारंभ कार्यक्रम के साथ होगी, जबकि 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को विधि-विधान से पूर्णाहुति एवं प्रसाद ग्रहण संपन्न कराया जाएगा। इसी दिन सायं 7 बजे से भक्तिमय जागरण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।

जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन जी अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन जय बजरंगबली सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.