एक्सीलेंस शिक्षा संकल्प पत्रिका का भव्य विमोचन,बाल विवाह रोकथाम की दिलाई गई शपथ

महराजगंज - जिला मुख्यालय स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के गांधी सभागार में एक्सीलेंस लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर द्वारा प्रकाशित पत्रिका “एक्सीलेंस शिक्षा संकल्प” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रिद्धी पाण्डेय रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शपथ दिलाई गई तथा समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। “एक्सीलेंस शिक्षा संकल्प” जैसी पत्रिकाएँ विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ती हैं। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रिद्धी पाण्डेय ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। शिक्षा के माध्यम से ही इस सामाजिक समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय हैं। एक्सीलेंस लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर के प्रबंधक सुरेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। इसके पश्चात सम्पादकीय लेख में सहयोग देने वाले रामानुज पांडेय, शमसाद अंसारी, विनय यादव, संजना कसौधन, बबिता पटेल, शैलपुत्री सहित अन्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इमामुद्दीन सनोज को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश गुप्ता ने किया।

संस्था के अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अविनाश श्रीवास्तव,चेतन शर्मा,अंशुमान शर्मा,शत्रुंजय सिंह,अमित त्रिपाठी,मनोज चौबे,प्रदीप मिश्रा,बृजेश गुप्ता,रमेश पाल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.