नेपाल से तस्करी कर लायी गयी विदेशी मक्का और किसमिस बरामद

सोनौली : स्थानीय कस्बे के मंगल बाजार के पास एसएसबी22 वाहिनी ने नेपाल से तस्करी कर लायी गयी विदेशी मक्का और किसमिस बरामद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम विभाग को सौप दिया है।
शुक्रवार की रात एसएसबी को सूचना मिला कि नेपाल से तस्करी कर समान लाया गया है और मंगल बाजार के पास एकत्रित कर भारत के महानगरो में भेजने की तैयारी है। सूचना पाकर सशस्त्र सीमा बल 22 वाहिनी  एफ- समवाय से   उप नि.साo हरेंद्र गोगोई , आरक्षी सामान्य पवन रजक, आरक्षी सामान्य संदीप कुमार, आरक्षी सामान्य ज्वाला बमसी और चालक राजेश चाहर के नेतृत्व में मंगल मार्केट  सीमा स्तम्भ संख्या-517/1से लगभग 200 मीटर भारत कि तरफ विशेष नाका दल के द्वारा जब उस सामान कि तलाशी ली गई तो उसमे बोरियों मे पैक 10 बोरी मक्का, प्रति बोरी का वजन-25 किलोग्राम, कुल वजन-250किलोग्राम  और किसमिस -49 कार्टून  प्रत्येक कार्टून का वजन -10 किलोग्राम, कुल-490किलोग्राम बरामद हुआ I
एसएसबी असिस्टेंट कमांडेट सी विवेक ने बताया कि  बरामद सामान 250किलोग्राम मक्का  और 490 किलोग्राम किसमिस को मौक़े पर ही जब्ती पत्र बनाया गया व सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द किया गया। बताया कि ज्ञात हुआ है कि, सीमा पर स्थित कुछ तस्कर यह मक्का और किसमिस तीसरे देश से  नेपाल के रास्ते कम दर से खरीद कर भारत मे लाकर महराजगंज और गोरखपुर आदि  जगहों पर ले जाकर उच्च दरो  में बेच कर अवैध लाभ प्राप्त करते हैI

रिपोर्टर : श्रवण यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.