लोहिया नगर (दढ़ौली) में भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, गिरजेश जायसवाल रहे मुख्य अतिथि
महाराजगंज - नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के अंतर्गत वार्ड संख्या 02 लोहिया नगर (दढ़ौली) में रविवार को भव्य दंगल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। दंगल प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा, वहीं बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम करते हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता पर आयोजकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया।
रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.