सिसवा बाजार के संतोष जायसवाल उर्वरक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
महराजगंज : महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार क्षेत्र अंतर्गत सबया स्थित मनीष ट्रेडिंग कंपनी के ऑनर संतोष जायसवाल को उर्वरक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित कंपनी के एमडी Sibba Prasad Mohanty द्वारा लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के चुनिंदा उर्वरक वितरकों और डीलरों को उनके बेहतर प्रदर्शन, समयबद्ध आपूर्ति तथा किसानों के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में संतोष जायसवाल को उत्कृष्ट वितरण व्यवस्था, पारदर्शिता और किसानों के हित में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
किसानों की सेवा को बताया प्राथमिकता
सम्मान प्राप्त करने के बाद संतोष जायसवाल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके साथ जुड़े सभी फुटकर विक्रेताओं, सहयोगियों और ग्राहकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र के फुटकर विक्रेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, विश्वास और टीम भावना के बिना यह सम्मान संभव नहीं था।
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों तक गुणवत्तापूर्ण उर्वरक समय पर उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि हो और किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनें।
क्षेत्र में खुशी की लहर
संतोष जायसवाल के सम्मानित होने की खबर मिलते ही सिसवा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापारियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे महराजगंज जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। यह सम्मान न केवल संतोष जायसवाल की व्यावसायिक सफलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि समर्पण, ईमानदारी और किसानों के प्रति सेवा भाव से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.