आदित्य जायसवाल का शाखा प्रबंधक पद पर चयन नगर पंचायत में खुशी की लहर
महाराजगंज : आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर 7 निवासी बद्री नारायण उर्फ मुन्नू जायसवाल के पुत्र आदित्य जायसवाल का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पीओ (शाखा प्रबंधक) पद पर हुआ चयन। आदित्य जायसवाल की इस सफलता पर उनके परिवार सहित नगर पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि बधाई दे रहे हैं आदित्य जयसवाल के पिता बद्री जायसवाल ने बताया बच्चों को पढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत और संस्कार दोनों जरूरी हैं । आदित्य ने सारा श्रेय अपने माता-पिता को दिया जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने बच्चों को पढ़ाया जिसका परिणाम उनके सामने है।आदित्य के पिता बद्री नारायण उर्फ मुन्नू जायसवाल ने कहा कि आज हमारे बेटे ने हमारे सर को गर्व से ऊंचा कर दिया। मुझे गर्व है अपने बेटे पर। आज नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष राकेश जयसवाल एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरभि मिश्रा ने ग्रामीण बैंक में चयनित आदित्य जयसवाल एवं उनके पिता बद्री नारायण को अंग वस्त्र भेंट कर नगर अध्यक्ष द्वारा मेडल पहनाकर मिठाई खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की बधाई दिया इसी क्रम में समाजसेवी एवं पत्रकार सौरभ जयसवाल ने अपने कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के साथ आदित्य जयसवाल को अंग वस्त्र एवं गिफ्ट प्रदान कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी l यह दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, अनिल मणि त्रिपाठी, संतोष जायसवाल,विमल जायसवाल दिनेश जायसवाल ,शंकर दयाल कसौधन, झिनक चौधरी, गौरव जयसवाल, जगदंबा जायसवाल दीपक विश्वकर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे l
रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद

No Previous Comments found.