राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा मे छात्र संजय का हुआ चयन

महराजगंज :  परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय गुर्चिहा(1-8) के छात्र संजय का चयन हुआ है।पिछले वर्ष 2023 में 2 विद्यार्थियों 2024में2 विद्यार्थियों एवं 2025 में भी 3 विद्यार्थियों का इस विद्यालय से इस परीक्षा में चयन हो  चुका है। विद्यालय के सहायक अध्यापक डा०रमेश कुमार यादव द्वारा बच्चों का इस परीक्षा की तैयारी प्रतिदिन अतिरिक्त समय निकाल कर कराया जाता है । कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के परिश्रम से ही इस परीक्षा में चयन हुआ है ।

इस सफलता के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अगणित कुमार खंड शिक्षा अधिकारी के बेहद करीबी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार गुप्ता,नागेंद्र चौरसिया सहित विद्यालय के शिक्षक चंद्र प्रकाश मिश्रा,धर्मेंद्र कुमार,चंद्र प्रकाश,अभिषेक सिंह, शीलू सोनी सहित पूरा विद्यालय परिवार  ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दिया ।

रिपोर्टर : महमूद आलम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.