न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में डॉक्टर की लापरवाही से मरीज परेशान

महाराजगंज :  मुख्यमंत्री योगी सरकार की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीज को अच्छी सुविधा स्वास्थ्य सेवाएं व दवाइयां उपलब्ध कराई जाए ताकि मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर न लगाना पड़े लेकिन अस्पताल में तैनात डॉक्टर सरकार को बदनाम करने से बाज नहीं आ रहे हैं नौतनवा स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डॉक्टर की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और मनमानी के कारण नगर के बीचो-बीच स्थित अस्पताल होने के बावजूद अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार घटती जा रही है। मरीजों और स्थानीय लोगों वह समाज सेवी विकास गोयल का कहना है कि डॉक्टर द्वारा अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बजाय लगातार बाहर की दवाएं लिखने के साथ-साथ  चिन्हित दवा दुकानों पर भेजा जा रहा है

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में कुछ बिचौलिए सक्रिय हैं, जो मरीजों की पर्ची छीनकर उन्हें अपनी दवा दुकानों पर ले जाकर दवा दिलवा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इन दलालों को कहीं न कहीं डॉक्टर का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण यह सिलसिला लंबे समय से जारी है।इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय दवा विक्रेताओं में भी नाराजगी देखी जा रही है। हाल ही में कुछ दवा विक्रेताओं ने डॉक्टर की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाई और इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। कार्रवाई न होने से संबंधित डॉक्टर का मनोबल और बढ़ता जा रहा है।क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और पारदर्शी इलाज मिल सके।

रिपोर्टर : श्रवण यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.