सिसवा बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दू नव वर्ष

महाराजगंज : सिसवा बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में संघ स्थान पर भारतीय हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता से हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर माननीय आद्य सरसंघचालक को सामूहिक आधिकारिक प्रणाम के साथ की गई। इसके उपरांत परम् पवित्र भगवा ध्वज को नमन किया गया तथा भारत माता के चित्र के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प, माला, अक्षत एवं रोली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सिसवा नगर के संघ चालक श्री मोहन लाल अग्रवाल, नगर कार्यवाह श्री अमित पूरी, श्री अरविन्द आचार्य, श्री अमरनाथ खरवार, श्री कृष्ण मुरारी सिंह, श्री प्रमोद मदहेसिया, योगेश जायसवाल, श्री मनोज केसरी, श्री संजय जायसवाल, श्री रामकृष्ण मिश्रा, श्री रंगी लाल, श्री कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, श्री हनुमान वर्मा, श्री राहुल, श्री सुनील रौनियर, श्री विजय जायसवाल, श्री संतोष मदहेसिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति हेतु संकल्प लिया।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.