स्काईलार्क पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में स्वस्थ मुस्कान की पहल, बच्चों को मिले कोलगेट किट

धानी (महराजगंज) : शिक्षण संस्थान स्काईलार्क पब्लिक जूनियर हाईस्कूल स्थिति बेलनहवां चौराहा धानी महराजगंज में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अनूप गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कोलगेट की वैश्विक टीम 'ब्राइट स्माइल्स, ब्राइट फ्यूचर्स' (BSBF) द्वारा छात्र-छात्राओं को 'मौखिक स्वच्छता' के गुण सिखाए गए।

कार्यक्रम के दौरान BSBF टीम के विशेषज्ञों ने आधुनिक चार्ट और डेमो के माध्यम से बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने और दांतों को कीटाणुओं से सुरक्षित रखने की वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य आकर्षण के रूप में, टीम द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को कोलगेट पेस्ट और ब्रश के किट निःशुल्क वितरित किए गए।
इस सफल और अनुशासित आयोजन के लिए Colgate-Palmolive India Ltd. की ओर से विद्यालय को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक अनूप गुप्ता ने कहा कि, "शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास और बेहतर स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।" उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन दो बार ब्रश करने और स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षक बालेश्वर गुप्ता, संदिप कुमार, दिवाकर कुमार, शैलेष गुप्ता, अंजली गुप्ता प्रिय शर्मा अंजनी विश्वकर्मा आदि विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : इरफ़ान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.