बृजमनगंज के मस्जिद अदा की गई ईद-उल-फ़ितर की नमाज गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

महाराजगंज : आदर्श नगरपंचायत बृजमनगंज में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।इस अवसर पर नगर पंचायत के राकेश जयसवाल एवं जनप्रतिनिधियो सहित   लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन, शांति एवं भाईचारे का पैगाम दिया।

बताते चलें कि बृजमनगंज कस्बे के मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम नमाजियों ने शांति पूर्वक ईद उल फितर की नमाज अदा की इस इस दौरान बृजमनगंज  थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे l ईद के इस पवित्र महीने में लोगों ने सेवइयां खिलाकर लोगों को ईद पर्व मनाया गरीबों को फ़ितरा दिया नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने क्षेत्र के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं की बधाई दी इस दौरान सभासद मनोज जायसवाल, जितेंद्र कुमार, झिनक विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र चौरसिया, अनिल मणि, झीनक चौधरी, डॉ इमरान, असफाक अहमद, डॉ आज़मी, दिलशाद, करीम खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहेl

रिपोर्टर : इरफ़ान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.