मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

महराजगंज : थाना कोठीभार क्षेत्र में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

उपनिरीक्षक लकी पटेल एवं हेड कांस्टेबल पंकज कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र के स्टेशनों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बच्चियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112 एवं 1930 की जानकारी दी गई।

साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर उन्हें जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.