सिसवा को तहसील बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा
महाराजगंज : सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (पंजी0) सिसवा इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर जनहित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया कि सिसवा जनपद का प्रमुख व्यापारिक व औद्योगिक केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी एवं आम नागरिक निवास करते हैं। इसके बावजूद तहसील मुख्यालय दूर होने के कारण लोगों को राजस्व व अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सिसवा की बढ़ती आबादी, व्यापारिक विस्तार और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यहां तहसील का गठन अत्यंत जरूरी हो गया है। तहसील बनने से आम जनता को राहत मिलेगी, क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व 5 जनवरी को सिसवा व्यापार मंडल द्वारा पूरे नगर में बंदी कर हड़ताल की गई थी, जिसमें व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिब्बू खान ने मुख्यमंत्री से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सिसवा को शीघ्र तहसील घोषित करने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।इस दौरानअध्यक्ष, शिब्बू खान,अश्वनी रौनियार, मकसूद अंसारी, संदीप मल्ल, मनीष रौनियार, दीपक जायसवाल,हरि लाल सोनी,अविनाश मधेशिया, बनारसी गुप्ता ,संतराज विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता,अंबुज शर्मा,,मौजूद रहे
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.