व्यापारियों के ज्ञापन के बाद, एसपी ने चौकी को सिसवा नगर में ही रखने का आश्वासन

महाराजगंज : सिसवा नगर में पुलिस चौकी को चिरैया कोट में स्थानांतरित करने की योजना के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा से मुलाकात की। व्यापारियों के ज्ञापन के बाद, एसपी ने चौकी को सिसवा नगर में ही रखने का आश्वासन दिया।

गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि सिसवा नगर की पुलिस चौकी को कहीं और स्थानांतरित न किया जाए, क्योंकि इससे व्यापारियों और आमजन में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही थी।संगठन के सिसवा नगर अध्यक्ष शिबू खान ने बताया कि पुलिस कप्तान से गुहार लगाई गई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर की चौकी कहीं और शिफ्ट नहीं की जाएगी।इस दौरान संगठन के महामंत्री अश्वनी रौनियार, मकसूद अंसारी, संदीप मल्ल, मनीष रौनियार, दीपक जायसवाल, हरि लाल सोनी, अविनाश मद्धेशिया, बनारसी गुप्ता, संतराज विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता और अंबुज शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.