नए शैक्षणिक सत्र में आलमाइटी ने छात्र-छात्राओं का किया भव्य स्वागत
महाराजगंज : नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन आलमाइटी पब्लिक प्राइमरी स्कूल एवं आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज में छात्र-छात्राओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया,जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।इस अवसर पर पूरे विद्यालय को सजाया गया और प्रवेश द्वार पर ही बच्चों पर फूल बरसाए गए।बच्चों को उनके क्लासरूम और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिला, जिससे रौनक बढ़ गई।समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का स्वागत किया और नए बच्चों को विद्यालय के माहौल से परिचित कराया।विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि यह पारंपरिक और गर्मजोशी से भरा स्वागत बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और स्कूल के वातावरण को आनंदमय बनाने के लिए आयोजित किया गया।
रिपोर्टर : इरफ़ान

No Previous Comments found.