शिवनारायण इंटर कॉलेज, सबया ढाला में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

महाराजगंज : महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र अंतर्गत सबया ढाला स्थित शिवनारायण इंटर कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर लक्की पटेल ने किया।

शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सब इंस्पेक्टर लक्की पटेल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत न हों, बल्कि जागरूक, आत्मविश्वासी और मुखर बनें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लें।

इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा)—की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध प्रसाद चौधरी ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में रमाशंकर, मनोज कुमार, कविता, शशि यादव, श्वेता शर्मा, रोहित चौधरी, रामध्यान शर्मा, छोटेलाल, उमेश दूबे, लक्ष्मीना, योगेंद्र शर्मा एवं कांस्टेबल पंकज यादव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिसे विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने सराहा।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.