सिसवा में मारवाड़ी युवा मंच की बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव
महाराजगंज : नगर पालिका परिषद सिसवा में रविवार को श्री श्याम मंदिर प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ नए नेतृत्व का चयन करना रहा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से संगठन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए नितिन अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी भालोटिया को चुना गया। वहीं महामंत्री के रूप में अंकित केडिया तथा कोषाध्यक्ष के रूप में गौरव अग्रवाल को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों के चयन के बाद बैठक में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारियों को अप्रैल माह में एक पूर्व निर्धारित तिथि पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुकेश बंका, दिनेश अग्रवाल, धीरज सिंघानिया, रोहित अग्रवाल, अंकित लाठ, विकास सिंघानिया, विमल सिंघानिया, अश्वनी केडिया, मनोज सुल्तानिया सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया
No Previous Comments found.