छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल वितरण के साथ किया गया सम्मानित
महाराजगंज नगर पालिका सबया सरदार पटेल नगर के माइलस्टोन एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सेवानिवृत अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव रहे विद्यालय के मंच संचालक-मनीष विश्वकर्मा ने किया।समारोह में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमे नर्सरी के शिवानी कुशवाहा प्रथम, यश पांडे को द्वितीय, अनुष्का यादव को तृतीय वहीं जूनियर में अंकित चौधरी प्रथम, अनुपमा चौरसिया द्वितीय, खुशी चौरसिया को तृतीय पुरस्कार दिया गया इस कार्यक्रम में प्रबंधक कौशल किशोर पाठक संरक्षक राम प्यारे पांडे, सचिव विनय कुमार पांडे, प्रधानाचार्य विजय कपूर, अरविंद पांडे, शिवेंद्र सिंह,राजकुमार कुशवाहा,सिद्धार्थ राम आशीष चौरसिया,आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता
No Previous Comments found.