हनुमान जन्मोत्सव पर सिसवा में भव्य निशान शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा कस्बा
महराजगंज : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को सिसवा कस्बे में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीश्याम मंदिर से सुबह लगभग 7 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। “जय बजरंग बली” के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
निशान लेकर भक्तगण गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा फलमंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सब्जी मंडी, इरसेट चौक, श्रीरामजानकी मंदिर, अमरपुरवा और गोपाल नगर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंची।
यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालु निशान पताका लेकर चल रही थीं, वहीं अन्य श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए नजर आए। पूरे मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर अरुण टिबड़ेवाल, कृष्णा सुरेका, महेंद्र अग्रवाल, प्रमोद बागला, मुरारी लाल कलकतिया, मुकेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अंकित लाट, अश्वनी भालोटिया, शिव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मानस गाड़िया, रवि सिंघानिया, हर्षित भालोटिया, संगीता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, कमला तुलस्यान, पुष्पा टिबड़ेवाल, किरण शर्मा, श्यामा अग्रवाल, एकता अग्रवाल सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया


No Previous Comments found.