फाइनल एग्जाम में प्रियंका मेकओवर एकेडमी की छात्राओं का दमदार प्रदर्शन

​बृजमनगंज (महराजगंज) :  स्थानीय वार्ड नंबर 7, मेन रोड पोस्ट ऑफिस मोड़ पर स्थित प्रतिष्ठित 'प्रियंका मेकओवर एकेडमी' पर मंगलवार को ब्यूटीशियन कोर्स के चौथे बैच का फाइनल एग्जाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस परीक्षा में सभी छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन कर न केवल एकेडमी सर्टिफिकेट व शील्ड प्राप्त की, बल्कि उन्हें 'मेकअप आर्टिस्ट' की उपाधि से भी नवाजा गया।

​सेलिब्रिटी आर्टिस्ट प्रियंका जायसवाल का मार्गदर्शन:
एकेडमी की ओनर, अवार्ड विनर सेलिब्रिटी और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका जायसवाल ने बताया कि यह एग्जाम छात्राओं के साथ-साथ एक टीचर के रूप में उनके लिए भी एक परीक्षा थी। प्रियंका जायसवाल, जिन्हें लखनऊ की प्रसिद्ध मैगजीन 'लखनऊ फोकस' ने "छोटे शहर की बड़ी आर्टिस्ट" के खिताब से नवाजा है, उन्होंने बड़े-बड़े बॉलीवुड आर्टिस्टों से सीखे हुनर को अपनी छात्राओं में संजोया है। उनकी सच्ची लगन और काबिलियत के दम पर आज यह एकेडमी क्षेत्र में एक ब्रांड बनकर उभरी है।
​कड़ी परीक्षा: धूप और धूल के बीच टिका रहा मेकअप:
इस फाइनल एग्जाम में छात्राओं को 3 घंटे की समय सीमा के अंदर अपनी-अपनी मॉडल को मुकम्मल 'ब्राइडल लुक' देना था। इसके बाद उन्हें एक कठिन टास्क दिया गया। मेकअप कंप्लीट होने के बाद मॉडलों को भीषण धूप, धूल और गर्मी भरे रास्तों से पैदल चलकर एकेडमी से दूर रामलीला पड़ाव पार्क तक जाना था। वहां फोटोशूट कराने के बाद, एक घंटे बाद उसी रास्ते से पैदल एकेडमी वापस आना था। वापस आने पर जब प्रियंका मैम ने मेकअप चेक किया, तो धूप, धूल और गर्मी के बावजूद मेकअप पूरी तरह टिका रहा। यह उनकी बेहतरीन सीख और छात्राओं की मेहनत का परिणाम था। प्रियंका जायसवाल ने इस सफलता पर सभी बच्चियों को बधाई दी और गर्व महसूस किया।
​बेटियां लिख रही हैं नया इतिहास: गौरव जायसवाल
एकेडमी के डायरेक्टर गौरव जायसवाल ने कहा कि लड़के ही नहीं, लड़कियां भी कल का भविष्य हैं। दोनों कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों के अंदर की प्रतिभा को रोकें नहीं, उन्हें उड़ान भरने में मदद करें, क्योंकि लड़कियां इतिहास लिखने और बनाने का दम रखती हैं।
​सम्मान समारोह:
समारोह के अंत में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका जायसवाल व डायरेक्टर गौरव जायसवाल द्वारा सभी सफल छात्राओं को एकेडमी मेकअप आर्टिस्ट सर्टिफिकेट, शील्ड और कैडबरी चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। रिटेन एग्जाम में टॉप आई छात्रा पुष्पा को मैम की तरफ से एक विशेष गिफ्ट दिया गया। दोनों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
​इस अवसर पर एकेडमी की एम्पलाई मेकअप आर्टिस्ट सुमित्रा व श्रेया जायसवाल, फाइनल की स्टूडेंट मेकअप आर्टिस्ट शालू गुप्ता, उमा भारती, ज्योति मौर्या, मनीषा, पुष्पा, सुमन गुप्ता, को-आर्टिस्ट करिश्मा जायसवाल और संरक्षक जगदंबा जायसवाल मौजूद रहे।

रिपोर्टर : इरफ़ान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.