सिसवा नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व गायत्री महायज्ञ का आयोजन

महाराजगंज : सिसवा नगर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में मां गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में द्वादश वार्षिकोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ 11 अप्रैल को प्रातः 8 बजे मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ होगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से गायत्री महायज्ञ से जुड़े विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक दिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के इंजीनियर सुरेश खरवार, अनिल जायसवाल, विवेक जायसवाल, राम उग्र चौधरी, राकेश जायसवाल, श्रीमती शकुंतला जायसवाल, श्रीमती निर्मला खरवार, कुमारी सोनी विश्वकर्मा, गायत्री जायसवाल, उर्मिला जायसवाल, सोनम जायसवाल एवं जयप्रकाश विश्वकर्मा सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.