श्यामा सुरेंद्र इंटर कॉलेज, करमही में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

महराजगंज : श्यामा सुरेंद्र इंटर कॉलेज, करमही में सत्र 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवार्ड, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और हर्षोल्लास से भर उठा। कक्षावार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रमुख सम्मान में जूनियर वर्ग से खुशी जायसवाल (कक्षा 7 ‘E’) एवं सीनियर वर्ग से ओम (कक्षा 9 ‘H’) को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” चुना गया। सीनियर वर्ग में दिव्यांश तिवारी (कक्षा 10 ‘H’) एवं जूनियर वर्ग में अभिनंदन वर्मा (कक्षा 7 ‘E’) को “आइडियल स्टूडेंट अवार्ड” मिला। वहीं ओम (कक्षा 10 ‘H’) एवं अन्यान्य पांडेय (कक्षा 9 ‘E’) को स्कूल टॉपर घोषित किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र, उप-प्रधानाचार्य आदित्य कुमार पांडेय एवं एस.एस. लिटिल लाइट एकेडमी के प्रधानाचार्य भास्कर पांडेय सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और अनुशासन से मिलती है तथा विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर :  मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.