निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 940 मरीजों ने उठाया लाभ।

महाराजगंज : हरपुर पकड़ी स्थित लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल में आज एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सनराइज नर्सिंग होम (मेडिकल कॉलेज रोड, गोरखपुर) के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने इस शिविर में कुल 940 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाएं भी वितरित कीं।विशेषज्ञों ने दी सेवाएं: शिविर में जनरल फिजिशियन सहित स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, ईएनटी (कान-नाक-गला), हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग, मस्तिष्क एवं स्पाइन, गैस्ट्रो, हृदय रोग, चर्म रोग, फिजियोथेरेपी, मूत्र रोग और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी और फिजिकल असेसमेंट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण भी पूरी तरह निःशुल्क किए गए।शिक्षा और सेवा का संगम: शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक पवन प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो बड़े अस्पतालों तक पहुँचने में असमर्थ हैं। खास बात यह रही कि स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम (रिजल्ट) भी घोषित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमरेंद्र सिंह, दया सिंह,अनिल कुमार प्रजापति मौजूद रहे। चिकित्सा टीम में प्रमुख रूप से डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. जे.के. शर्मा, डॉ. मोईन हाशमी और डॉ. सत्य प्रकाश प्रजापति अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वेच्छा मद्धेशिया, अध्यापक मोहम्मद रईस अहमद, ओमप्रकाश भारती, सेराज, बेचई भारती, युवा समाजसेवी मनीष जायसवाल और विनोद गिरी, अरुण सिंह ,शेखर गुप्ता सहित स्कूल आदि उपस्थित रहे

 रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.