अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का हुआ चयन

महाराजगंज : महाराजगंज सिसवा कस्बे के रायपुर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार की रात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कमेटी की उपस्थिति में सिसवा  इकाई का गठन हुआ। सर्वसम्मति से  इकाइयों के पदाधिकारियों का चयन किया गया सिसवा नगर इकाई में संरक्षक के रूप में संरक्षक अन्नू जायसवाल, मनोज केसरी, रोशन मद्धेशिया, धीरज तिवारी, प्रभात सर्राफ व मनोज सुल्तानिया को चुना गया। नगर अध्यक्ष के पद पर शिबू खान, महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मल्ल, दीपक जायसवाल, उपाध्यक्ष मनीष रौनियार, धीरज जायसवाल,नवीन मद्धेशिया, हरिलाल सोनी, रज़ाउल अंसारी, विधिक सलाहकार अविनाश मद्धेशिया, नगर मंत्री अनिल जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, साहेब सिंह सेठी, अम्बुज शर्मा, संगठन मंत्री संतराज विश्वकर्मा, बनारसी गुप्ता, इरफान तथा मीडिया प्रभारी पद की कमान ओंकार कसेरा को सौंपी गई।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता, सदरे आलम, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

 रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.