सीबीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

महराजगंज : निचलौल बेसोखोर कटहरी कला सीबीएस पब्लिक स्कूल में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यालय के प्रिंसिपल मानव मेहता ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर शरद पाण्डेय, डायरेक्टर अरुण पाण्डेय एवं चेयरमैन रमेश पाण्डेय भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों को समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.