शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

महराजगंज : जनपद के सिसवा बाजार स्थित शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सबया ढाला में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व का संदेश देता है, जिसे अपनाकर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार सिंह, रामदास, जग मेजर चौधरी, रोहित चौधरी, राम ध्यान शर्मा, छोटेलाल एवं अजय चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.