माइलस्टोन एकेडमी, सबया (सिसवा बाजार) में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

महाराजगंज : माइलस्टोन एकेडमी, सबया (सिसवा बाजार) में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया और कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया, जो आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कपूर ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और शिक्षा को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मनीष विश्वकर्मा, रामाशीष, शिवेंद्र सिंह, आदित्य सिन्हा, कौशल्या रौनियार, अनिल कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं उपस्थित रहे।


रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.