पकड़ी भारत खण्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती
महराजगंज : महराजगंज जनपद के ग्राम पकड़ी भारत खण्ड, पोस्ट कटहरी बाजार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही।
इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जिनसे प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें अध्यक्ष कोमल भारती, उपाध्यक्ष रामचन्द्र भन्ते, महामंत्री भोली भारती, सचिव गुनीव भारती, संगठन मंत्री प्रतीप भारती, कोषाध्यक्ष जुगुल भारती, मंत्री नरसिंह रावत, मंच संचालक रमेश भारती एवं संयोजक मृत्युंजय प्रताप गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा ओमप्रकाश भारती, श्रवण आरती, मिश्री भारती, महेन्द्र प्रताप, संतोष भारती, श्यामू भारती, दिलीप भारती, विवेक भारती, वलील भारती, अंगद भारती, अभिषेक भारती, गणेश भारती, सर्वेश भारती, राहुल भारती, अखिलेश भारती, विजय भारती एवं अमित भारती सहित कई अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह के अंत में सभी ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया


No Previous Comments found.