रोजगार सेवकों ने मांगो को लेकर एडीओ को ज्ञापन सौंपा

महराजगंज : निचलौल ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने मांगो को लेकर एडीओ को ज्ञापन सौंपा आज से 25/04/2026 तक समस्त मनरेगाकर्मी( ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक ,अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर,एपीओ) सरकार से अपनी विभिन्न मांगों बकाया मानदेय  भुगतान, ईपीएफ की धनराशि UAN खाते में स्थानांतरित करने के साथ समान कार्य समान वेतन की मांग करते हैं तथा 4 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो पार्क लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा समस्त मनरेगाकर्मीयों के  हित में मानव संसाधन नीति लागू करने की घोषणा अब तक अमल में न लाए जाने के कारण अपनी उक्त मांगों के समर्थन में कलमबंद हड़ताल का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी निचलौल को दिए,जिसमें रोजगार सेवक संघ ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कन्नौजिया, महामंत्री सत्यनारायण प्रजापति, अकाउंटेंट राहुल पाण्डेय, कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार, तकनीकी सहायक संघ अध्यक्ष आत्मा राम दुबे ,केशव कुमार त्रिपाठी, अवधेश साहनी, त्रिपुरेश तिवारी,व संदेश भारती ,वीरेंद्र कुमार,इत्यादि तकनीकी सहायक तथा अरविंद कुमार, गोविंद कुमार रामानन्द,दिग्विजय चौधरी, महेंद्र गुप्ता, वंदना यादव, रिंकी देवी, संजय पासवान , संजय प्रजापति ,पवन कुमार चौधरी, दिनेश भारती, दुर्गेश सिंह, रामेश्वर सिंह, दुर्गेश कुमार इत्यादि रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
 रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.